फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor driver slept after eating, did not wake up in the morning

Jaunpur News: खाना खाकर सोया ट्रैक्टर चालक, सुबह उठा नहीं

Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver slept after eating, did not wake up in the morning
बक्शा। सब्बेपुर प्रेमपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी रामबली यादव ट्रैक्टर चलाता था। शराब के नशे में रामबली रात में खाना खाकर सोने चल गया। सुबह नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने पहुंच गए। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी शीला देवी सहित परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ने पति के भाई पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अटल विहारी मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के बताया कि मृतक शराब का आदी था। बेटी रूबी यादव ने तहरीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात कही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक का उसके भाई से भूमि विवाद चल रहा है। मृतक की पत्नी उसी भूमि को लेकर पूर्व में तहरीर दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed