फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Took holiday animals to school, children left out

पहुंचा दिया छुट्टा पशुओं को स्कूल में, बच्चे रह गए बाहर

Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Took holiday animals to school, children left out
27- महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंद किए गये छुट्टा पशुओं के चलते बाहर ख? - फोटो : JAUNPUR
महराजगंज। आए दिनों खेतों में खड़ी फसलों के नुकसान से आजिक भटपुरा गांव के किसानों ने दर्जनों छुट्टा पशुओं को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। गेट पर अपना ताला लगा दिया। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट बंद होने और अंदर पशुुओं को देख दंग रह गए। घंटों तक बच्चे गेट पर ही खड़े रहे। इस बीच सूचना पाकर बीईओ, बीडीओ सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पास में ही अस्थाई गोशाला बनवाने का आश्वासन देकर पशुओं को बाहर निकलवाया। उधर, स्कूल में ताला बंद करने पर बीईओ ने थाने में तहरीर दी है।क्षेत्र के भटपुरा गांव में महीनों से पशुुओं का आतंक बना हुई। कई बार शिकायत के बावजूद कोई बंदोबस्त न किए जाने से आजिज होकर ग्रामीणों ने पावर हाउस के बगल स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात 17 गाय व 15 बछड़ों को विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। बुधवार की सुबह प्रधानाध्यापिका नीतू भास्कर और बच्चे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय गेट पर दूसरा ताला लगा था। अंदर पशुुुुुुुुुुुुुुुुु घूम रहे थे। उन्होंने सूचना ग्राम प्रधान, प्राथमिक शिक्षक संघ व थाने पर दी। स्कूल के छात्र-छात्रा बाहर धूप में ही घंटों खड़े रहे। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल, एसओ अंगद तिवारी, खंड विकास अधिकारी लालब्रत यादव, एडीओ कोऑपरेटिव संजय राजभर, पंचायत सेक्रेट्री आकाश सिंह, हलका लेखपाल राजेश पटेल मौके पर पहुंचे। एसडीएम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह भी मौके पर पंहुचे। गेट का ताला तोड़वाकर बच्चों को अंदर कमरे में बैठाया गया। ग्राम प्रधान जनार्दन, सेक्रेट्री व राजस्व टीम को विद्यालय के बगल स्थित खलिहान के भूमि को चिह्नित कर अस्थाई गौशाला बनवाने के लिए बांस-बल्ली से अस्थाई गोशाला तैयार कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में बीईओ बसंत शुक्ल की ओर से स्थानीय थाने में शिक्षण कार्य में बाधा डालने, गेट का ताला तोड़ने के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed