{"_id":"642489d5c18f4afdf50bd244","slug":"to-spoil-the-atmosphere-the-place-of-faith-was-painted-in-a-different-color-jaunpur-news-c-20-1-127941-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: माहौल बिगाड़ने के लिए आस्था स्थल को दूसरे रंग में किया पेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: माहौल बिगाड़ने के लिए आस्था स्थल को दूसरे रंग में किया पेंट
विज्ञापन
क्षेत्र के सहिजनी गांव में एक विशेष समुदाय के आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को मंगलवार की रात में अराजक तत्वों ने दूसरे रंग में रंग दिया। धर्म से जुड़ी पताका भी उठा ले जाने का आरोप है। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क कर गुंबद को फिर से वास्तविक रंग में रंगलवाया। पुलिस भी गांव में तैनात है। मंगलवार की रात में कुछ अराजक तत्वों ने एक समुदाय के आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को दूसरे रंग में रंग दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में फिर से गुंबद को वास्तविक रंग में पेंट करवाया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढि़या ने बताया कि अराजकतत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना मिलने पर ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सुबह ही गुंबद को दोबारा वास्तविक रंग में पेंट करवाया दिया गया है। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।