{"_id":"694eeb33c70fc7f2d007c57a","slug":"to-prevent-incidents-like-theft-and-robbery-during-fog-the-police-prepared-horoscopes-of-5100-people-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-146881-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोहरे में चोरी, लूट जैसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने 5100 लोगों की कुंडली तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोहरे में चोरी, लूट जैसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने 5100 लोगों की कुंडली तैयार की
विज्ञापन
अंकुर शुक्ला
जौनपुर। चोरी और लूट को रोकने के लिए पुलिस ने 5100 लोगों की कुंडली तैयार की है। तीन दिन में 900 पुलिसकर्मी इनका सत्यापन करेंगे। पुलिस का मानना है कि कोहरे और भीषण ठंड में चोरी और लूट जैसी वारदातें बढ़ जाती हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने खास योजना बनाई है। 10 साल में चोरी, लूट जैसी घटनाओं के मामले में जेल जा चुके लोगों का डेटा तैयार किया गया है। पुलिस कर्मी इनके घर जाकर सत्यापन करेंगे।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में भी इसकी चर्चा की। साथ ही तीन दिन में चिह्नित किए गए 5100 ऐसे लोगों का सत्यापन करने को कहा है। इसके लिए जनपद में 900 बीट पुलिस को इसका टॉस्क दिया गया है। इसकी निगरानी के लिए थाना और सर्किल स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस टीम ऐसे लोगों की खोज के लिए उनके घर जाएगी। पता लगाएगी की वह इस समय क्या कर रहे हैं और कहां हैं, उनकी गतिविधियां क्या हैं। आसपास के भी लोगों से जानकारी ली जाएगी। इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान किसी की भी गतिविधि संदिग्ध होने पर उसे सीधे गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
ग्राम और मोहल्ला सुरक्षा समिति की भी करनी होगी बैठक
जनपद के ग्राम और मोहल्ला स्तर पर सुरक्षा समिति भी बनाई गई है। समिति के साथ थानाध्यक्ष से लेकर हल्का इंचार्ज तक को बैठक करने के लिए कहा गया है। बैठक में वह सुरक्षा समिति के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इसके लिए एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वारदातों की रोकथाम के लिए 10 साल में चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले 5100 लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही उनपर नजर भी रखी जाएगी।- आयुष श्रीवास्तव, एएसपी सिटी