फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Timely check-up and exercise will reduce high blood pressure: Prof. Vandana Rai

समय पर जांच और व्यायाम से कम होंगे उच्च रक्तचाप : प्रो. वंदना राय

Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Timely check-up and exercise will reduce high blood pressure: Prof. Vandana Rai
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में मंगलवार को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया गया। इस अवसर पर प्रो. वंदना राय ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष उच्च रक्तचाप के कारण 16 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

यह बीमारी दिन प्रतिदिन भयानक रूप लेते जा रही है। व्यायाम की कमी और शहरी दिनचर्या के कारण शहरों में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले अधिक लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि उच्च रक्तचाप होने पर ये शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है। मुख्य रूप से हृदय मस्तिष्क और किडनी को ज्यादा प्रभावित करता है। प्रतिवर्ष लाखों लोग हृदय से संबंधित बीमारियों और स्ट्रोक का शिकार होते हैं। यह युवाओं में भी चपेट में रही है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के लिए अनेक दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें समय पर लेने से इस बीमारी का प्रबंधन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बायोटेक्नालाजी विभाग के प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 30 मिनट से अधिक व्यायाम करने से हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को इस बात की शपथ दिलाई गई कि वह प्रतिदिन लगभग 30 मिनट तक शारीरिक व्यायाम अवश्य करेंगे। संचालन शुभम सिंह धन्यवाद ज्ञापन अमृता चौधरी ने किया। इस अवसर पर रवि, गुरु प्रसाद, अनिकेत आनंद, अजय, शिवम, सत्यम, अभिषेक शिवांगी, ओजश्विनी, सुप्रिया, श्रेया, निधि, रेनू, सरोजिनी, प्राची, साधना, नंदिता, अनुराधा आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed