फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Till now 50 percent of the drains have not been cleaned

अभी तक नहीं हो पाई है 50 फीसदी नालों की सफाई

Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Till now 50 percent of the drains have not been cleaned
शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अभी भी 50 फीसदी नालों के सफाई का कार्य होना बाकी है, जिसके लिए जिम्मेदारों के पास महज 23 दिन का समय बचा है। कारण कृषि वैज्ञानिको की मानें तो 20 जून के बाद मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में अगर समय रहते जिम्मेदारों ने नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं किया तो शहर में जलभराव होगा, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं संक्राक बीमारियों से भी लोग ग्रसित होंगे।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 50 नाले हैं, जिसमें 14 बड़े और 36 छोटे नाले हैं, जो शहर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मौजूद है, लेकिन सफाई के अभाव में यह नाले बजबजाते रहते हैं। कारण इन नालों की सफाई करने का कोई तय समय नहीं है। साल में एक बार सफाई कराकर नगर पालिका शांत बैठ जाता है, जिससे नाला जाम होता है और गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बारिश के समय उसका पानी भी बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे बारिश के समय शहर में जलभराव की स्थिति भयावह हो जाती है। हालांकि इस इस बार बारिश के समय शहर में जल भराव की स्थिति नहीं हो पाए, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन बीते 15 अप्रैल से शहर के नालो के सफाई करा कार्य शुरू किया है, लेकिन अभी तक तहज 25 नालों की ही सफाई करा सका है। अभी भी शेष 25 नालों की सफाई कराया जाना बाकी है, जिसमें चांदीमारी, वाजिदपुर दक्षिणी, मुल्लाह टोला, सिपाह, बलुआघाट, कलीचा बाद आदि स्थानों के नाले हैं, जिनकी सफाई अभी कराया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed