फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ticket booking center raided, one arrested

टिकट बुकिंग सेंटर पर छापा, एक गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ticket booking center raided, one arrested
शाहगंज रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मंगलवार की शाम सरपतहां थाना क्षेत्र के सरपतहां मोड़ स्थित यादव रेल टिकट बुकिंग सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिबंधित साफ्टवेयर से ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की दुकान से प्रतिबंधित साफ्टवेयर, 10 ई-टिकट, आठ यूजर आइडी, व 3 लैपटाप भी बरामद किया है। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के उपनिरीक्षक प्रभु नारायण सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुल्तानपुर रोड़ स्थित सरपतहां मोड़ पर यादव रेल टिकट बुकिंग सेंटर पर ई-टिकटों की कालाबाजारी होती है। इसपर उनकी अगुवाई में आरपीएफ की एक टीम ने संबंधित दुकान पर छापा मारा। दुकान स्वामी देवी प्रसाद यादव उर्फ सोनू की मोबाइल व लैपटॉप से पांच अदद ई-टिकट, जिसकी कीमत 6402.9 रुपए एवं पांच अदद ई-टिकट काउंटर की दराज से मिला, जिसकी कीमत 8685.64 रुपए समेत तीन लैपटॉप बरामद किया। सभी टिकट प्रतिबंधित साफ्टवेयर से बनाया गया था। लैपटाप में आठ यूजर आईडी एक्टिव था। पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर देवी प्रसाद यादव उर्फ सोनू पुत्र सूर्यमणि यादव निवासी कमरपुर, थाना सरपतहां का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed