फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thugs ran away with jewelery worth three lakhs on the pretext of cleaning

सफाई के बहाने तीन लाख के गहने ले भागे ठग

Fri, 20 Aug 2021 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Thugs ran away with jewelery worth three lakhs on the pretext of cleaning
जौनपुर में खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा गांव के दौलतपुर तड़वा मजरा निवासी एक महिला से ठगों ने सफाई के नाम पर तीन लाख के गहने पार कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीण बाइक सवार दोनों ठगों की काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परेशान होकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पिलकिछा निवासी संजू देवी अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी। तभी बिना नंबर की बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को गहना की सफाई करने वाला बताते हुए संजू देवी से बातचीत करने लगे। वे महिला को अपने विश्वास में ले लिए। साथ ही बोले कि आप गहना साफ करवा लीजिए आपसे सफाई का पैसा नहीं लेंगे। संजू देवी उन्हें सोने का हार, चेन, झुमका और चांदी का पायल लाकर दे दी। तभी उसमें से एक युवक ने उनसे गर्म पानी लाने को कहा। वह घर के भीतर पानी लेने चली गई। पीड़िता के मुताबिक मुश्किल से पांच मिनट बाद जब वापस लौटी तो दोनों ठग बाइक सहित नदारत मिले।
विज्ञापन

शोरगुल करने पर पड़ोस के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने सभी मार्गों की घेराबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दिया। लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। पीड़िता के जेठ अनिल दूबे ने दो अज्ञात ठगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed