फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Throwing of social distancing in welcome

पदाधिकारियों के स्वागत में उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी

Sun, 19 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Throwing of social distancing in welcome
26- केराकत में सपा के नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान का बिना सामाजिक दूरी, बिना मास्क लगाए - फोटो : JAUNPUR
केराकत। सपा कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिला सचिव राजकुमार सरोज, सदस्य सत्यनारायण चौहान कमला यादव के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया था। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने न तो मास्क पहना था और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रखा। पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके दम पर ही बड़ी सी बड़ी जंग जीती जा सकती है। अब समय पंचायत चुनाव में जुट जाने का है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय सरोज, डॉ. सुमन यादव, लहरू यादव, विनोद साहू, रामसमुझ यादव, हरिश्चंद्र यादव, चंद्रजीत सरोज, जयराम निषाद, राजेश यादव, रमेश यादव, दूधनाथ यादव, शमशेर, रवि कुमार, शबनम नाज आदि उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में अध्यक्षता कर रहे नीरज पहलवान ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साह में उमड़ पड़े तो क्या करते।

उधर, जफराबाद क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी नंदलाल यादव के पांचवीं बार जिला सचिव मनोनीत करने पर युवजन सभा प्रदेश सचिव सत्यजीत यादव मिंटू, अजीत यादव बाबा, विनोद शर्मा, दिनेश यादव, अरुण यादव, नवनीत यादव, विकास यादव, अजय, शिवम यादव स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed