फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thrill of volleyball match in NSS camp, Sardar Patel team emerged victorious

Jaunpur News: एनएसएस शिविर में वाॅलीबॉल मैच का रोमांच, सरदार पटेल टोली बनी विजेता

Sun, 15 Mar 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thrill of volleyball match in NSS camp, Sardar Patel team emerged victorious
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के सातवें दिन शनिवार को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों के बीच पोस्टर, पेंटिंग और वाॅलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। शिविर के दौरान चंद्रशेखर आजाद टोली और सरदार वल्लभभाई पटेल टोली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सरदार पटेल टोली ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा सिंह (विभागाध्यक्ष, संस्कृत) ने कहा कि एनएसएस छात्रों में नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और ईमानदारी जैसे मानवीय गुणों का विकास कर उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक ही सफल राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर इंदु प्रकाश सिंह ने एनएसएस को एक साधना बताते हुए स्वयंसेवकों को समर्पण, संयम और सेवा भावना के साथ कार्य करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र कुमार उपाध्याय ने और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed