फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three youths injured in road accident, FIR registered against unknown tractor driver

Jaunpur News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three youths injured in road accident, FIR registered against unknown tractor driver
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के विथार हाईवे पर सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ढलाई मशीन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी जुगेश कुमार ने मंगलवार शाम थाने में दी गई तहरीर में अवगत कराया कि गत 30 मार्च की रात लगभग आठ बजे उनका भांजा प्रियांशु अपने साथी अंकित और सत्यम कुमार के साथ बाइक से जौनपुर स्टेशन के तरफ जा रहे थे। गौराबादशाहपुर के बिथार में हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ढलाई मशीन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु और अंकित का पैर टूट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, जिनका इलाज आजमगढ़ में चल रहा है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed