फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three-year-old child was running away with sacks, people handed over to police

तीन साल के बच्चे को बोरे में भरकर भाग रही थी महिला , लोगों ने पुलिस को सौंपा

Tue, 08 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old child was running away with sacks, people handed over to police
जौनपु। शहर कोतवाली क्षेत्र के भौराजीपुर मोहल्ले से सोमवार को दोपहर तीन वर्ष के बच्चें नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बोरे में भरकर भाग रही महिला को पकड़कर लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बालक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पास बोरे में नमकीन और बिस्किट भी बरामद हुआ है। पुलिस महिला के हिरासत में रखकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भौराजीपुर निवासी अंजू देवी पत्नी रामलाल का पुत्र कृष्णा तीन वर्ष विवाह मैरेज हाल के पास खेल रहा था। इतने में एक महिला नें उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसे बोरे में भरकर कंधे पर टांग कर वह जाने लगी। वहीं बगल की ही महिला सुशीला मौर्या पत्नी राजेन्द्र मौर्य यह सब देख ली। उसने तुरंत शोर मचाते हुए भाग रहीं महिला कों दौड़ा लिया। सुशीला नें राजा साहब पोखरे की तरफ भाग रहीं महिला कों मन्ना वीर बाबा मजार के पास पकड़ लिया। सुशीला नें बोरा खोलकर तुरंत बच्चें कों बाहर निकाला। तब तक़ सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बच्चे कों एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ी गई महिला की भीड़ नें पिटाई शुरू कर दी। किसी नें घटना की सूचना चौकियां चौकी प्रभारी कों दिया।मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल नें आरोपित महिला कों हिरासत में लेते हुए भीड़ से बचाया।कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला जान तुरंत भंडारी चौकी प्रभारी कों सूचना दिया। मौके पर भंडारी चौकी प्रभारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed