फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three units of MSME will be established

एमएसएमई की तीन इकाइयों होंगी स्थापित

Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three units of MSME will be established
लखनऊ में आयोजित ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद से तीन उद्यमियों को सम्मानित किया जाना है। इनमें एक को लखनऊ तो दो को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना है। ये तीनों जनपद में एमएसएमई के तहत एक-एक इकाइयों को स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए संबंधित इकाइयां के मालिकों ने जमीन भी खरीद ली है, जिसपर सरकार की तरफ से स्टांप ड्यूटी पूर्णत: छूट की गई है। इसके अलावा इन्हें 10 साल तक बिजली बिल के सरचार्ज की छूट का भी लाभ मिलेगा। इससे सिधवन में और उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बेरोजगारों को आसानी से नौकरी भी मिलेगी। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रसारित कार्यक्रम को दिखाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित ब्रेकिंग सेरेमनी में 71 जनपदों से उद्यमियों को बुलाया गया है। इसमें जनपद से हिरावती एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड को आमंत्रित किया गया है। चूंकी एक जनपद एक उत्पाद के तहत जनपद में उनी दरी एवं कारपेट का चयन किया गया है। इस योजना के तहत रामपुर और रामनगर क्षेत्र के करीब एक हजार लोग जुड़े हुए हैं। लेकिन, भदोही में इसकी अलग पहचान है। इस वजह से लखनऊ में आयोजित ब्रेकिंग सेरेमनी में भदोही से ही बुनकरों को बुलाकर स्टाल लगवाया गया है। हालांकि उसमें एक बुनकर ऐसा भी है, जो जौनपुर से भी काम करता है। वहीं, एमएसएमई के तहत भदोही जनपद से सटे क्षेत्र सिधवन में उद्योग को बढावा मिल रहा है। अब सरकार की विशेष पहल पर तीन और ईकाइयां स्थापित हो रही हैं। इसमें दो यार्न और एक पैक्टड मैटेरियल की होंगी। यार्न की एक फैक्ट्री करीब तीन एकड़ में होगी। इसमें एक फैक्ट्री आदित्य यार्न ड्राइंग लिमिटेड की होगी,जो एक एकड़ में होगी, जहां कारपेट में लगने वाले रुईनुमा धागों की कलरिंग कराई जाएगी, जबकि दूसरी फैक्ट्री बोखारा इंटस्टिडयल की होगी, यहां कारपेट में लगने वाले धागों की बुनाई और कलरिंग की जाएगी। जबकि तीसरी फैक्ट्री हिरावती एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड की होगी, जो 25 करोड़ की लागत से तैयार हो रही है। इस फैक्ट्री में अब कारपेट के पैकिंग के लिए पेपर ट्यूब और पाली ट्यूब को तैयार किया जाएगा। इससे कारपेट को पैक किया जाएगा। इन तीनों फैक्ट्रियों के मालिकों में हिरावती एग्रोटेक प्राइलेट लिमिटेड के प्रतिनिधि को लखनऊ भेजा गया है, जबकि बोखारा और आदित्य यार्न ड्राइंग लिमिटेड के मालिक को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया गया है। जहां ब्रेकिंग सेरमनी का लाइन प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed