फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three sweepers suspended for negligence while not doing duty

नहीं कर रहे थे ड्यूटी, लापरवाही में तीन सफाईकर्मी निलंबित

Thu, 13 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Three sweepers suspended for negligence while not doing duty
जौनपुर। जिले में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि तीनों सफाई कर्मी तैनाती वाले गांवों में सैनिटाइजेशन व सफाई नहीं कर रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर डीपीआरओ ने उनको निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के सभी गांवों में सफाई और सैनिटाइज कराने का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य गांवों में तैनात सफाई कर्मियों की ओर से किया जा रहा है। इस बीच रैदासपुर, जगदीशपुर व इब्राहिमाबाद राजस्व गांव में न तो सफाई की जा रही थी और न ही सैनिटाइज किया जा रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पिछले दिनों डीएम व डीपीआरओ से की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद इन गांवों में तैनात सफाई कर्मी अमर बहादुर यादव, विजय श्रीवास्तव व विवेक यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार का कहना है कि जिन सफाईकर्मियों को निलंबित किया गया है, वह अपने से संबंधित गांव में न तो सफाई करने का कार्य कर रहे थे और न ही सैनिटाइजेशन का ही कार्य किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधित तीनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed