{"_id":"610fe6ea8ebc3e78e16a4012","slug":"three-students-caught-copying-in-jaunpur-and-mirzapur-during-tgt-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा: जौनपुर और मिर्जापुर में नकल करते पकड़े गए तीन छात्र, एक छात्रा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से परीक्षा देते पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा: जौनपुर और मिर्जापुर में नकल करते पकड़े गए तीन छात्र, एक छात्रा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से परीक्षा देते पकड़ी गई
Sun, 08 Aug 2021 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:45 PM IST
सार
जौनपुर में दो और मिर्जापुर में एक नकलची पकड़ा गया है। जौनपुर में राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते छात्रा पकड़ी गई।
विज्ञापन
नकल करते पकड़ी गई छात्रा के साथ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी जौनपुर और मिर्जापुर में तीन नकलची पकड़े गए। शनिवार को भी तीन नकलची पकड़े गए थे। जौनपुर में राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते छात्रा पकड़ी गई। प्राचार्य और केंद्र अध्यक्ष डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल ने छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
शिया इंटर कॉलेज केंद्र में नकल सामग्री के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। पुलिस छात्र को कोतवाली ले गई। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित ने बताया कि पकड़े गए दोनों नकलचियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में पहली पाली में नगर के एएसजे इंटर कॉलेज में नकल सामग्री के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। गौरतलब है कि शनिवार को भी जौनपुर में दो, आजमगढ़ में एक नकलची पकड़ा गया था।
विज्ञापन