फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three sent to jail including mastermind, one absconding

Jaunpur News: मास्टरमाइंड सहित तीन भेजे गए जेल, एक फरार

Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three sent to jail including mastermind, one absconding
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में सराफा व्यापारी उमेश सेठ की लूटकर हत्या के मामले में मंगलवार की देर रात सुजियामऊ चुरावनपुर रोड पर पुलिस और बदमाशाें से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें लूट हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दो बदमाशों को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी, एक मास्टर माइंड भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। घटना में शामिल एक बदमाश अभी भी फरार है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सराफा व्यवसायी लूट हत्याकांड से पहले बदमाशों ने घटना की रेकी भी की थी। सबसे पहले घटना का मुख्य मास्टरमाइंड मणि यादव निवासी किडवारी मड़ियाहूं ने शुभम यादव निवासी सरायरेचंद व विकास यादव निवासी खरौना बक्शा के साथ फतेगंज बाजार में आकर गया था। जिसके बाद बदमाशों ने तीन-चार बार बाजार व रास्ते को देखा। घटना के दिन मणि यादव खुद न आकर बल्कि शुभम यादव, विकास यादव के साथ अजय यादव निवासी चकमोलनापुर बक्शा को भेजा था। घटना के बाद से सभी फरार चल रहे थे। मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शुभम, विकास व मणि यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में संलिप्त चौथा बदमाश अजय यादव अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed