फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three schools refused to provide vehicles in elections, case will be registered soon

तीन स्कूलों ने चुनाव में वाहन देने से किया मना,शीघ्र होगा केस दर्ज

Fri, 30 Oct 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three schools refused to provide vehicles in elections, case will be registered soon
जौनपुर। मल्हनी उप चुनाव में मतदान कराने के लिए तीन विद्यालयों ने शुक्रवार को वाहन देने से इंकार कर दिया है। इन स्कूलों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी एआरटीओ विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

मल्हनी उप चुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को है। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू है। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों से लेकर मतदान कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। उनके लिए वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था एआरटीओ को सौंपी गई है। मतदान के दिन कुल 268 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इसमें 185 बस, आठ ट्रक व 75 छोटे वाहन हैं। इन वाहन का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। वाहन स्वामियों को अधिग्रहण की नोटिस देते हुए 31 अक्तूबर को बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर वाहन पहुंचाने का निर्देश दिया जा रहा है। इस दौरान जिले के तीन स्कूलों ने अपने वाहन देने से इंकार कर दिया है। एक स्कूल चंदवक थाना, दूसरा स्कूल जफराबाद थाना और तीसरा स्कूल लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है। चुनाव कार्य में असहयोग मानते हुए परिवहन विभाग उन पर कार्रवाई की तैयारी में है। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि तीन स्कूलों ने उप चुनाव में अपने वाहन देने से मना किया है। उनके विरुद्ध शीघ्र ही केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed