{"_id":"6724883caf05e5384704e257","slug":"three-residential-houses-burnt-to-ashes-due-to-diwali-balloons-cattle-and-grains-also-burnt-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: दीपावली के गुब्बारे से तीन रिहायशी मड़हे जलकर हुए खाक, मवेशी और अनाज भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: दीपावली के गुब्बारे से तीन रिहायशी मड़हे जलकर हुए खाक, मवेशी और अनाज भी जला
Fri, 01 Nov 2024 01:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:20 PM IST
सार
जौनपुर के जफराबाद स्थित जलालपुर में दीपावली की रात आग का तांडव देखने को मिला। गुब्बारे की चिंगारी से मड़हा जलकर खाक हो गया और उसके भीतर रखा अनाज और मवेशी भी जल गए। पीड़ित चिंतित है और सरकारी मदद की आस में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जफराबाद के जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर गांव में गुरुवार को दीपावली की रात में आग लगे गुब्बारे से तीन मड़हे जलकर राख हो गए।उनमें मौजूद एक बकरी मर गयी तथा एक बछड़ा भी झुलस गया।गांव के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ऊक्त गांव निवासी राधेश्याम के पास तीन रिहायशी मड़हे थे।जिनमें भूसा दाना, मवेशी तथा खुद वे परिवार के साथ रहता था।दीवाली की शाम को लोग दीये और पटाखे जला रहे थे।किसी ने दीये के साथ उड़ने वाला गुब्बारा छोड़ा था।
विज्ञापन
वह गुब्बारा उड़ते उड़ते राधेश्याम के एक मड़हे पर आकर गिरा।जिसके चलते मड़हे में आग लग गई।जब तक राधेश्याम व उसके परिवार के लोग मवेशियों को निकाल पाते एक बकरी जल कर मर गयी।एक बछड़ा झुलस गया।
विज्ञापन
आग ने तीनों मडड़ो को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे राधेश्याम के गृहस्थी का सारा सामान, बिस्तर,बर्तन,कपड़े तथा तीन कुंतल गेंहू,चावल तथा जानवरों का भूसा जलकर राख हो गया।गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक सब कुछ जल गया था।अब राधेश्याम सरकारी मदद की आस में है।