फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three real sisters selected in police, one got appointment letter in Lucknow

Jaunpur News: तीन सगी बहनों का पुलिस में चयन, एक को लखनऊ में मिला नियुक्ति पत्र

Sun, 15 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three real sisters selected in police, one got appointment letter in Lucknow
जौनपुर। यूपी सिपाही भर्ती में जौनपुर के मड़ियाहूं की तीन बहनों ने एक साथ नौकरी पाकर अपने परिवार का माहौल बदल दिया। तीनों बहनों के एक साथ सिपाही बनने से परिजनों में खुशी है। तीनों बहनोंं में दो के दस्तावेजों में तकनीकी गड़बड़ी से उन्हें ट्रेनिंग के दौरान नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं रविवार को लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों एक बहन को नियुक्ति पत्र मिला।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अजोसी गांव की रहने वाली तीन सगी बहनों खुशबू चौहान, कविता चौहान और सोनाली चौहान ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल की थी। यह तीनों बहनें शुरू से ही खेल कूद में सक्रिय रहीं। तीनों ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। खुशबू खो खो, कविता कबड्डी और सोनाली कंट्री रेस में राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुकी हैं। उनके पिता स्वतंत्र कुमार चौहान स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल चौहान के पुत्र हैं। जिले से 734 पुरुष व 122 महिला कुल 856 अभ्यर्थियों को रविवार को लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें चयनित तीनों बहनों में सिर्फ कविता को बुलाया गया था। कविता की बहन सोनाली ने बताया कि उसके और खुशबू के दस्तावेजों में कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण उन्हें लखनऊ जाने का मौके नहीं मिला। अब ट्रेनिंग सेंटर पर ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed