फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people died due to drowning in canal, pond and drain

नहर, तालाब और नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत

Thu, 08 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to drowning in canal, pond and drain
अलग-अलग स्थानों पर नहर, तालाब और नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में गोलू (10) पुत्र मनोज गौतम अपने मामा गुलाब गौतम के घर रहता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार को सुबह की गाय-भैंसों को लेकर वह इटोरी गांव नहर के किनारे चराने गया था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच इटोरी गांव से एक किलोमीटर दूर हडही मोड़ के पास गोलू का शव उतराया मिला। बाद में परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, खम्हौरा गांव निवासी बुज्जू कश्यप (40) नाले के किनारे से गुजर रहे थे। असंतुलित होकर वह नाले में गिर गए। राहगीरों की ने बुज्जू बाहर निकाला। आनन-फानन में लोग अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के पूरब स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित तालाब में मोना मुसहर (38) निवासी खरगनपुर थाना रामपुर का शव उतराया मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह तालाब में गिर गए होंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों को कोई आपत्ति नहीं थी। उनकी मांग पर शव का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed