{"_id":"6678783f1eedfd62fb03bf24","slug":"three-panchayat-learning-centers-will-be-built-with-rs-21-lakhs-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-117679-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 21 लाख से बनेंगे तीन पंचायत लर्निंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 21 लाख से बनेंगे तीन पंचायत लर्निंग सेंटर
विज्ञापन
जौनपुर। क्षमता संवर्धन और प्रशिक्षण के उद्देश्य से जिले में तीन पंचायत लर्निंग सेंटर (पीएलसी) स्थापित किए जाएंगे। प्रति (पीएलसी) में सात लाख खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से पंचायतों में प्रशासनिक और तकनीकी क्षमता को लेकर परेशानी हो रही है। अब इन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए पंचायतों से 30 जून तक आवेदन मांगा गया है।
जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसमें उन पंचायतों को प्रमुखता दी जाएगी, जिनके द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं का कार्यान्वयन कुशलतापूर्वक किया जा रहा हो। साथ ही सुव्यवस्थित पंचायत भवन-सामुदायिक केंद्र उपलब्ध हो। इसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली और चहारदीवारी उपलब्ध हो। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन की ओर तीन ग्राम पंचायतों में लर्निंग सेंटर की स्थापना का लक्ष्य है। प्रति लर्निंग सेंटर के लिए सात लाख बजट स्वीकृत है। तीन पीएलसी में कुल 21 लाख खर्च किए जाएंगे। लर्निंग सेंटर की स्थापना के लिए यह भी जरूरी है कि ऐसी पंचायत आबादी के बीच हो, जिसकी कनेक्टिीविटी जिला, विकासखंड एवं अन्य पंचायतों से हो। ताकि वह प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में अन्य पंचायतों को भी लाभ पहुंचा सके। यही नहीं, पंचायत प्रतिनिधि शिक्षित एवं स्वयं के प्रयासों से आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। साथ ही पंचायत की तरफ से स्वयं के आय के साधन विकसित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा हो।
-- -
वर्जन
शासन से जिले में तीन लर्निंग सेंटर (पीएलसी) बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 30 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है। प्रति सेंटर में सात लाख खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
- नत्थू लाल जिला पंचायत राज अधिकारी