फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three murder accused arrested 6 hours after filing of case

Jaunpur News: मुकदमा दर्ज होने के 6 घंटे बद हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three murder accused arrested 6 hours after filing of case
महराजगंज। पंखे की हवा का रुख बदलने को लेकर बराती की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात आठ बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुकदमा दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर हो गई। घराती-बराती पक्ष में विवाद महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में हुआ था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार मौर्या की बेटी खुशबू की शादी प्रतापगढ़ के थाना फतनपुर के भोजेमऊ गांव निवासी राम जी मौर्या के पुत्र सुनील मौर्या के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार को तय समय पर बरात आई। द्वारचार के बाद जयमाल के पहले ही टेंट में लगे पंखे की हवा का रुख बदलने को लेकर बरात में आये कमल कुमार की घराती पक्ष के अनिल, सुनील व अभिनंदन से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते घराती पक्ष के तीनों अनिल, सुनील व अभिनंदन भोजेमऊ निवासी कमल कुमार व तीन साथी अनुभव, अभिषेक व रवि पर प्राण घातक हमला कर भाग गए थे। एंबुलेंस में ही कमल कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अनुभव, अभिषेक व रवि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुुंचकर किसी तरह शादी संपन्न कराकर लड़की की विदाई कराई। मृतक कमल कुमार के पिता राम की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे तीन नामजद आरोपी बरहूपुर गांव निवासी अनिल, सुनील व अभिनंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि देर रात आठ बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed