फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three months after the court's order, an FIR was lodged against four people

Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 May 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three months after the court's order, an FIR was lodged against four people
सिकरारा। क्षेत्र के महमदपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महमदपुर गांव निवासी अंकित मिश्रा ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय की अदालत में आवेदन देकर बताया कि 16 जनवरी 2026 को उनके पिता की भूमिधरी भूमि में गड्ढे में गिरे यूकेलिप्टस के पेड़ को विपक्षी मिथिलेश मिश्र, उनके पुत्र विभूतिनारायण तथा पौत्र प्रियांशू व आयुष जबरन काटकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार जान बचाने के लिए वह घर में घुसा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ तथा उसकी वृद्ध दादी के साथ भी मारपीट की। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया गया कि अगले दिन बड़े भाई के मुंबई से आने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। थाने पर पुनः शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि विपक्षी की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अंततः उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed