{"_id":"69b39447e51172e00508e16b","slug":"three-miscreants-molested-woman-after-giving-lift-in-car-in-jaunpur-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मजार पर मत्था टेककर लौट रही विवाहिता को लिफ्ट दिया, फिर जबरन कपड़े से मुंह बंद कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मजार पर मत्था टेककर लौट रही विवाहिता को लिफ्ट दिया, फिर जबरन कपड़े से मुंह बंद कर किया सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 13 Mar 2026 10:06 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:06 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक विवाहिता के साथ तीन लोगों द्वारा जबरन कपड़े से मुंह बंद कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव स्थित साहबाबा मजार पर दर्शन करने आई एक विवाहिता के साथ अज्ञात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बृहस्पतिवार को बड़ागांव स्थित साहबाबा मजार पर हाजिरी लगाने आई थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे चार पहिया वाहन से आए तीन अज्ञात लोगों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर महिला का मुंह कपड़े से बंद कर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी महिला को नगर के रोडवेज के पास स्थित रेलवे फाटक के समीप छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; चिंता: बीएचयू में हर महीने आ रहे किडनी की समस्या के 500 नए मरीज, जीवनशैली में बदलाव है बड़ी वजह
पीड़िता किसी तरह वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़िता से पूछताछ की गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़िता से पूछताछ की गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।