फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three members of vehicle theft gang arrested

Jaunpur News: वाहन चोर गैंग के तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three members of vehicle theft gang arrested
सरपतहां पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन चोरों को चारपहिया, दोपहिया वाहनों व अन्य चोरी के सामान के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया। चोरी में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। एक महिंद्रा बोलेरो, एक महिंद्रा मार्शल, दो बाइक व 44 हजार 900 रुपये नकद सहित चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्थानीय क्षेत्र के गैरवाह (शाहपुर) गांव निवासी राम प्रताप वर्मा, बुमकहां निवासी प्रताप गौतम व वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे (कछवा रोड) निवासी दयाशंकर भारती के रूप में हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त राम प्रताप वर्मा के खिलाफ चंदवक, शाहगंज व सरपतहां थाने में संगीन धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। अंतरजनपदीय शातिर अभियुक्त दयाशंकर भारती के खिलाफ प्रयागराज, आंबेडकरनगर के कई थानों में विभिन्न संगीन धाराओं में कुल 21 मुकदमें दर्ज हैं। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed