फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three lakh stolen including cash and laptop from warehouse

गोदाम से नकदी व लैपटाप समेत तीन लाख की चोरी

Tue, 18 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three lakh stolen including cash and laptop from warehouse
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे के मीरपुर तिराहे के निकट स्थित ऑनलाइन डिलवरी कंपनी के एक गोदाम में रविवार की रात सेंध लगाकर दो लैपटाप और 2.93 लाख नकदी चोरों ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग राड से आलमारी तोड़कर उसमें रखे दो लैपटाप लेकर जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मछलीशहर मडिय़ाहूं मार्ग पर स्थित मीरपुर के पास एक की दूसरी मंजिल पर आनलाइन डिलीवरी कंपनी का गोदाम और कार्यालय है। रविवार की रात आठ बजे कंपनी के कर्मचारी वसंत भट्ट गोदाम बंद कर अपने कमरे पर चले गए। सोमवार को सुबह आठ बजे जब वह गोदाम में पहुंचे तो देखा की दीवार के ऊपरी हिस्से में सेंध कटा हुआ था। आलमारी तोड़ी गई थी और सामान बिखरा था। उन्होंने घटना की सूचना कंपनी के एसएम प्रशांत यादव को दी। डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि दो चोर दीवार काटकर रॉड से अलमारी तोड़कर व दो लैपटॉप ले जाते दिख रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी वसंत का कहना है कि अलमारी में रविवार का मिला कैश 2.93 हजार 200 रुपये भी गायब है। उनकी तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed