फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three killed eight injured in road accident road accidents occurred in various police station areas

Jaunpur: सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल, विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाएं

Mon, 11 Nov 2024 08:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2024 08:59 PM IST
सार

जौनपुर की अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों का ईलाज जारी है।
 

विज्ञापन
Three killed eight injured in road accident road accidents occurred in various police station areas
रेहटी गांव के पास हुए हादसे के बाद रोते बिलखते परिवारजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जौनपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।

विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में परशूपुर गांव निवासी अनीता देवी (28) पत्नी संतोष गुप्ता रविवार देर शाम नगर से घर का सामान खरीदरकर ऑटो से घर वापस जा रही थी। लौटते समय अंधेरा हो गया था। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर जहांसापुर गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




इससे टेंपो पलट गया और अनीता देवी व चालक सुनील कुमार (55) निवासी टेकारी, सिकरारा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अनीता की रात में मौत हो गई। अनीता के पति संतोष की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के पराहित गांव निवासी हरिशचंद्र उर्फ मजनू व गांव के ही अनिल कुमार (35) बाइक से रविवार देर रात मछलीशहर आ रहे थे। मतरी गांव के पास सामने से चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में हरिशचंद्र घायल हो गए।

उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया किंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में श्रवण कुमार (25) निवासी औरास, उन्नाव कार से जौनपुर जा रहे थे। उनकी कार को मरी माई पुल के पास ट्रेलर ने टक्कर मार दी। उनका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुंगराबादशाहपुर पवांरा थाना क्षेत्र के दखिनिया गांव निवासी प्रदीप तिवारी (22) अपने पड़ोसी ओम प्रकाश तिवारी (30 ) दोनों एक ही बाइक से घर दखिनिया जा रहे थे। रायपुर उकनी के पास राघव महाविद्यालय के सामने कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रदीप तिवारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं ओम प्रकाश का इलाज चल रहा है।

जलालपुर  थाना क्षेत्र के मनहन निवासी बजरंगी यादव (58) पत्नी उर्मिला को बाइक से लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर पर दर्शन पूजन कर लौट रहे थे। सीएचसी रेहटी के सामने पीछे से आ रही डीसीएम एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था जिससे बाइक की टक्कर हो गई। पत्नी दाहिनी तरफ टायर के नीचे चली गई इससे उनकी मौके पर मौके पर मौत हो गई। जबकि पति बजरंगी घायल हो गए।


धर्मापुर बक्शा थाना क्षेत्र के कल्लू चौहान दो अन्य लोगों के साथ रविवार को चार पहिया वाहन से आजमगढ़ में रिश्तेदार के यहां से जौनपुर लौट रहे थे। गौराबादशाहपुर बाईपास पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे काली प्रसाद(30), कल्लू चौहान (28) व चालक लालू यादव घायल हो गए। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया, वाहन को भी जेसीबी से निकलवाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed