फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including woman died due to electrocution, six people got scorched

Jaunpur News: करंट लगने से महिला सहित तीन की मौत, छह लोग झुलसे

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three including woman died due to electrocution, six people got scorched
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को हुए हादसों में करंट की चपेट में आकर एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालपुर क्षेत्र में झंडा उतारते समय करंट लगने से किशोर की मौत हुई, जबकि जफराबाद में महिला की और खुटहन में आढ़तिया की जान गई।
विज्ञापन

जलालपुर के ओइना गांव में मंगलवार को एक प्राइवेट स्कूल पर फहराए गए झंडे को उतारते समय झंडा हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इससे एक किशोर की मौत हो गई। 12 वर्षीय आकाश चौहान पुत्र स्व. ओमप्रकाश चौहान शाम को गांव के एक स्कूल पर लगा झंडा उतार रहा था। किशोर झंडा को लेकर जाने लगा, जिसे संभाल नहीं पाया और झंडे में लगी लोहे की पाइप तार के संपर्क में आ गई। इससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन किशोर को पास के एक क्लीनिक में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जफराबाद क्षेत्र के कुतलुपुर गांव में एक 35 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में परिवार के छह लोग झुलस गए। सुमन देवी पत्नी कमलेश चौहान अपने चारपाई पर सोई हुई थी। वह हवा लेने के लिए फर्राटा पंखा लगाई थी। जिस चारपाई पर थी, वह चारपाई लोहे के पाइप की थी। सुमन चारपाई खड़ी कर रही थीं। इसी दौरान झटके से फर्राटा पंखे का विद्युत प्रवाहित तार कट गया, जिससे करंट ने सुमन को अपनी चपेट में ले लिया। घर के लोग मौके पर जाकर उसे चारपाई से अलग करने का प्रयास करने लगे। घबराहट में उमेश चौहान, रूपेश चौहान, सत्यम चौहान, पूनम चौहान चपेट में आकर झुलस गए। अखिलेश चौहान ने डंडे से मारकर घर में आने वाले केबिल को तोड़ा तब बिजली आपूर्ति बंद हुई। सुमन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में एक हफ्ते पूर्व एक वृद्ध की मौत हुई थी। दो-दो मौतों से पूरे परिवार को भारी आघात पहुंचा है। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन के पिलकिछा दौलतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाते थे। बुधवार को गर्मी अधिक होने के कारण वे दुकान में रखा फर्राटा पंखा चालू कर उसे हाथ में पकड़ बाहर लाने लगे। अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। पंखा उनके ऊपर गिरा। अन्य दुकानदार भाग कर आए। तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed