फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including brother and sister died in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन की मौत, दो घायल

Tue, 30 May 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three including brother and sister died in road accidents
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनाएं सिंगरामऊ बाजार के पेट्रोल पंप, मछलीशहर के समाधगंज और बदलापुर में हुईं।
विज्ञापन

सिंगरामऊ : थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। डडारी गांव निवासी दिनेश गौतम के पुत्र शिवम गौतम (20) अपनी बहन शिवानी गौतम (18) के साथ क्षेत्र के कबेली गांव में अपने मामा के यहां पुण्यतिथि में आए थे। सोमवार को यहां से घर जा रहे थे। जैसे ही बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर होने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शिवानी कक्षा 12 की छात्रा थी और शिवम ग्रेजुएशन कर रहा था। दोनों के निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। मां मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मछलीशहर : क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया। कुरनी गांव निवासी अनुज (18) पुत्र फूलचंद व आयुष (17) पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी कुरनी बैशवारी एक ही बाइक से रविवार देर रात समाधगंज बाजार जा रहे थे। दोनों घर से कुछ दूर अरुआंवा समाधगंज मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही अनुज की मौत हो गई, जबकि आयुष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आयुष के बहन की सोमवार को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर : कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रोड पर नहर की पुलिया के पास सरोखनपुर गांव में एक जीप और बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार जगतपुर निवासी अमित तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed