फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three imitators caught with electronic device in the examination of forest guard

वन रक्षक की परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़े गए तीन नकलची

Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three imitators caught with electronic device in the examination of forest guard
प्रसाद स्कूल में वनरक्षक परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते हुए पकडी गई महिला परीक्षार - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक की परीक्षा में नकल करने के आरोप में तीन अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। उसने इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद की गई है, जिसे माइक्रो ब्लूटूथ के जरिए जोड़ा गया था। पकड़े गए तीनों आरोपी प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उसने पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नकल कराने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जिले के 36 केंद्रों पर रविवार को वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक की परीक्षा आयोजित थी। इसमें 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद राजा श्रीकृष्णदत्त पीजी कॉलेज में कमरा नंबर सात में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक को बीप की आवाज सुनाई दी। कमरे में नजर दौड़ाने पर उन्हें एक परीक्षार्थी की हरकत संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसकी तलाशी ली। कान के पास माइक्रो ब्लूटूथ इयरफोन लगा था। उसे कमरे से बाहर ले जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि ब्लूटूथ इयरफोन जेब में मौजूद रिसीवर से जुड़ा है, जो एटीएम के मास्टर कार्ड पर लगा है। पकड़ा गया परीक्षार्थी प्रयागराज के कपसा का रहने वाला है और उसका नाम कौशल यादव है।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 34 में कक्ष निरीक्षक ने तलाशी के दौरान एक नकलची को इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। राजू यादव नामक यह अभ्यर्थी प्रयागराज के बहरिया थाने के सादोपुर का रहने वाला है। प्रसाद इंस्टीट्यूट में कमला पटेल के दुपट्टे से ऐसी ही डिवाइस बरामद की गई। वह प्रयागराज के पूरा रमईपुर की रहने वाली है। केंद्राध्यक्षों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि एक गिरोह सक्रिय है, जिसने नकल कराने के लिए अभ्यर्थियों से 40 हजार से पांच लाख तक रुपये की वसूली की है। उनसे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अलग-अलग केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़े गए तीनों अभ्यर्थियों के विरुद्ध कोतवाली और लाइन बाजार थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed