फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three encounters in one hour, three including animal smuggler arrested

Jaunpur News: एक घंटे में तीन मुठभेड़, पशु तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three encounters in one hour, three including animal smuggler arrested
जौनपुर। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की देर एक दो घंटे के अंतराल में हुई तीन मुठभेड़ में पशुतस्कर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। इसमें दो के बाएं तो एक के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया जा रहा है। मौके से दो तमंचा एक पिस्टल और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। जलालपुर में पकड़े गए बदमाश पर वाराणसी के शिवपुर थाने मेंं गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। खेतासराय : थानाध्यक्ष रामआसरे राय ने बताया कि रविवार की देर रात 12:30 बजे उनकी एक टीम सोंगर बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरबाइक सवार आजमगढ़ की ओर से आता दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने चौकी प्रभारी पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया और गाली देता हुआ मानीकला की तरफ भागने लगा। चौकी प्रभारी ने पीछा करते हुए थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष टीम के साथ सरायख्वाजा बॉर्डर से भुडकुडहा गांव होते हुए मानीकला की तरफ बढे। वहां एक स्कूल से करीब 200 मीटर पहले मोटर साइकिल सवार ने खुद को घिरा देखा तो भागने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।पुलिस ने चेतावनी देते हुए रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली थानाध्यक्ष के कान के पास से निकल गई। पुलिस ने दोबारा चेताया लेकिन उसने फिर फायर किया। इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर गोली चलायी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। बदमाश ने अपना नाम मनीष यादव निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर जौनपुर बताया। बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए पीएचसी सोंधी खेतासराय में भर्ती कराया गया तथा उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बदमाश के खिलाफ जौनपुर के जलालपुर थाने में जान से मारने की धमकी देने का एक, केराकत में आर्म्स एक्ट के तहत दो और खेतासराय थाने में भी आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। बदमाश के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सिरकोनी : लाइन बाजार प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात 12 :50 बजे में गश्त के दौरान सूचना मिली की कुछ बदमाश नेवादा अंडर ब्रिज के पास इकट्ठे होने वाले हैं। इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर ली। इसी दौरान कच्ची रोड पर एक संदिग्ध दिखाई दिया। एक पुलिस टीम ने उसे घेरा, दूसरी टीम ने उसे आवाज लगाई। बदमाश दोनों तरफ से घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से 1 पिस्टल, 3 कारतूस तथा तलाशी में 660 रुपये नकद मिले। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश पशुतस्कर नसीम अहमद उर्फ कल्लू कंकाली निवासी लेदरही थाना खेतासराय है। इसके खिलाफ जौनपुर सहित अन्य जनपदों में आर्म्स एक्ट व पशुतस्करी के 6 मुकदमे दर्ज हैं। जलालपुर : थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 1:05 मिनट पर उनकी टीम वाराणसी से वाराणसी से लखनऊ जाने वाली लेन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से एक बाइक तेज गति से पुलिस की ओर आता दिखाई दी। पुलिस ने टार्च की रोशनी से उसे रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस देखकर उसने बाइक हाईवे लेन से सटे बगीचे की तरफ मोड़ ली। पुलिस टीम पीछा की तो वह छितौना लोहगाजर मार्ग की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पुलिस को देखकर उसने असलहे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह द्वारा किए गए फायर से वह घायल हो गया और उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम किशन सरोज उर्फ भोथू निवासी सैदपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया। पुलिस ने उसे सीएचसी रेहटी भेजा गया। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का कई थानों में आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वाराणसी के थाना जीआरपी, थाना चोलापुर, थाना शिवपुर, जौनपुर के केराकत, जलालपुर और जफराबाद थाने में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed