फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three dead, including two women, 505 new patients found

दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 505 नए मरीज मिले

Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three dead, including two women, 505 new patients found
जौनपुर। कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की जान चली गई। नए 505 मरीज मिले। पिछले 11 दिनों में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा अब 120 हो गया है। एक्टिव केस बढ़कर 4016 पहुंच गया है। इसमें 3704 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। 57 मरीज एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं और तीन को एल-1 में रखा गया है। अन्य जिलों में 103 मरीज उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर एंटीजन किट से जांच की गई। जिला अस्पताल में 220 लोगों ने जांच कराई इसमें 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। मछलीशहर में 21, मड़ियाहूं और सुजानगंज में 17-17 नए मरीज पाए गए। बदलापुर सीएचसी पर एंटीजन किट से 109 लोगों की जांच में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एंटीजन किट से 1550 लोगों की जांच में 247 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटी-पीसीआर लैब से 254 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। चार मरीज ट्रूनट की जांच में संक्रमित मिले। कुद्दपुर निवासी वृद्ध (65), तरांव निवासी महिला (50) और खेतासराय निवासी महिला (55) की बुधवार को मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed