{"_id":"5eea4ccb8ebc3e43034b1223","slug":"three-dead-including-brother-and-sister-lost-due-to-lightning-jaunpur-news-vns530715169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से आम बीनने गए भाई-बहन समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से आम बीनने गए भाई-बहन समेत तीन की मौत
विज्ञापन
मछलीशहर/ शाहगंज। बिजली गिरने से जिले में तो मासूम भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला झुलस गई।
वामी गांव निवासी जीतलाल पाल मजदूरी करता है। गांव के ही एक छोर पर वह छप्पर डालकर परिवार के साथ रहता है। बुधवार की अपराह्न उसके दो बच्चे उज्ज्वल (8) और शिक्षा (6) घर से कुछ दूर पर आम बीनने गए थे। बारिश होने पर वह पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोराम मच गया। जीतलाल व उसकी पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल था। जीतलाल की तीन बेटियां व एक बेटा था। सबसे बड़ी बेटी रिया 12 और प्रिया 10 वर्ष की है। इसके बाद उज्ज्वल और शिक्षा थे।
शाहगंज क्षेत्र के अरगुपुर कलां गांव में बुधवार की देर शाम बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई। मड़हा जलकर राख हो गया। बुधवार शाम अरगुपुर खुर्द गांव निवासी फिरतू बिंद की पुत्री मंजू 22 मड़हे में सामान रख रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मड़हे में आग लग गई। मंजू का विवाह आजमगढ़ के खैरुद्दीनपुर गांव में सोनू बिंद के साथ एक वर्ष पूर्व हुआ था।
जफराबाद क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में संध्या निषाद पुत्री सुदामा मड़हे में खाना बना रही थी। उसी वक्त बारिश के साथ बिजली मड़हे पर गिरी। जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।