फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three crore proposal passed for the development of the area

Jaunpur News: क्षेत्र के विकास के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव पास

Sun, 23 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three crore proposal passed for the development of the area
महराजगंज। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में शनिवार को प्रमुख मांडवी विनय सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के कार्यों के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख मांडवी ने कहा कि सभी सदस्यों को बगैर किसी भेदभाव के गांव के विकास कार्यों को कराने के लिए पर्याप्त धन दिया जाएगा। सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। बैठक में कृषि विभाग, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सीडीपीओ गीता भारती ने बताया कि 15 आंगनबाड़ी भवन बनाने का प्रस्ताव हो चुका है। इस समय घर-घर जाकर संचारी और संभव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं ग्राम विकास, प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास, विकलांग दैविक आपदा से संबंधित जानकारियां संबंधित अधिकारियों ने दी। समाज कल्याण द्वारा वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग के बारे में बताया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह, एडीओ कोआपरेटिव संजय, एडीओ पंचायत केबी पांडेय, राहुल सिंह, लाल बहादुर, विजेंद्र, लालजी, रामबली, सचिन सिंह, राजेश यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed