फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested with 55 thong apples, one absconding

55 पेटी सेब के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 15 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 55 thong apples, one absconding
जौनपुर। बीते दिनों सेब लदी पिकअप लूटकांड का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया। इस दौरान बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के मदारपुर कब्रिस्तान के पास छापेमारी की गई। इस दौरान 55 पेटी सेब के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अभी एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

सरपतहां थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर खुटहन थाना क्षेत्र के मदारपुर कब्रिस्तान के पास छापेमारी कर पटैला गांव निवासी राशिद उर्फ मोनू व सोनू शर्मा और मखदुम निवासी कृष्ण चंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मखदुमपुर निवासी रवींद्र वर्मा अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ जनपद सहित अन्य जिलों में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दावा किया कि बीते दिनों सेब से लदी पिकअप लूटने में पकड़े गए लोग शामिल थे। इनकी निशानदेही पर लालजी के कमरे के बरामदे से 55 पेटी सेब बरामद करने का दावा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed