फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested including school manager in molestation and assault

छेड़खानी और मारपीट में विद्यालय प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including school manager in molestation and assault
थानागद्दी। केराकत कोतवाली के महुआरी में छेड़खानी के आरोप में हुई मारपीट में एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दोनो पक्षों ने 9 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महुआरी गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास शनिवार को विद्यालय के प्रबंधक पर एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। घटना के बारे पूछताछ करने पहुंचे पीड़िता के भाइयों से प्रबंधक और उनके साथियों ने गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट की। पीड़िता पक्ष के लोगों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक ने बंधक बनाकर लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में एक पक्ष से रतनपाल सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक सहित पांच लोगों को नामजद और सात अज्ञात पर छेड़खानी, मारपीट और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से अमरनाथ यादव की तरफ से चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों से कुल नौ नामजद और दस अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। रविवार की शाम पुलिस ने अमरनाथ यादव, आकाश यादव और आजाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed