फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested including BSP leader in murder

हत्या में बसपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including BSP leader in murder
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौलीबाजार के पास छह महीने पूर्व हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने बसपा नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस को अभी तीन अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के अतरौडा गांव निवासी जय किशन (25) का शव 8 फरवरी को थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार के पास शारदा सहायक नहर के किनारे पेड़ पर फंदे लटका मिला था। परिवार के लोग घटना के दिन से ही हत्या का आरोप लगा रहे थे लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। काफी दिनों तक केस नहीं दर्ज किया गया। बाद में मृतक के परिवार के रामसुमेर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया। सोमवार को सुबह 5:40 बजे थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया को सूचना मिली कि जय किशन की हत्याकांड के कुछ आरोपी अर्सिया बाजार में खड़े हैं । वे कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में बसपा के शाहगंज के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल ऊर्फ पलाहू गौतम, गणेश ,राजेंद्र निवासी अर्सिया अतरौडा थाना सरपतहां शामिल हैं। विवेचना के दौरान इन तीनों का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed