फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested for grabbing jewelery and land from a woman

Jaunpur News: महिला से आभूषणों व भूमि को हड़पने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for grabbing jewelery and land from a woman
कोतवाली पुलिस ने रविवार को खाखोपुर बाजार से पीड़िता मदीना को बहला फुसलाकर उसके आभूषणों को हथियाने व कीमती जमीनों को हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी शब्बीर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पीड़िता के करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व रजिस्ट्री अभिलेख बरामद किए गए हैं।प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आरोपियों शब्बीर अहमद उर्फ पप्पू निवासी रामगंज थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, तारिक वसीम निवासी नेशनल सिनेमा रोड खैराबाद थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर व हमीद निवासी गौहानी थाना पंवारा की गिरफ्तारी रविवार की सुबह खाखोपुर बाजार से की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन सोने के हार, दो सोने की चेन, पांच जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी, छह सोने का कंगन, एक सोने की मांगटीका, दो सोने का मंगलसूत्र, सात सोने के नाक की कील, आठ जोड़ी चांदी की पायल, सफेद धातु, एक जोड़ी हाथप्लाई सफेद धातु, एक चोटी सफेद धातु, एक जोड़ी बचकानी चुड़ीला सफेद धातु आदि आभूषण बरामद हुआ। इसके अलावा तीन मोबाइल, तीन पैनकार्ड, तीन पासबुक, दो चेकबुक, एक वार्षिक मूल्यांकन दर सूची, पांच रजिस्ट्री प्रपत्र भी बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed