फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested for assaulting and molesting girl students

Jaunpur News: छात्राओं से मारपीट, छेड़खानी करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for assaulting and molesting girl students
एक सप्ताह पूर्व नगर के मनियरा गांव में काॅलेज से लौट रही छात्राओं के साथ युवको ने मारपीट और छेड़खानी की थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

26 सितंबर को कॉलेज में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चाकडाउन हड़ताल हो गई तो छात्र-छात्राएं वापस घर लौटने लगे। इसी दौरान सिहौली चौराहे पर मैजिक वाहन से चार पांच छात्राएं अपने घर के लिए निकली। मैजिक आगे बढ़ी कि चार पांच मनबढ़ों ने मैजिक रोक ली और उसमें बैठी एक छात्रा का मोबाइल मांगा और अपना नंबर लिखकर दे दिया। जब छात्रा ने उसका नंबर फेंक दिया तो मनचलों ने छात्रा को मारापीटा और छेड़खानी की। ऐसे में वहां भीड़ जुट गई। भीड़ देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर सिधौली चौराहे से नितिन यादव, सभाजीत चौहान और अंश यादव उर्फ आकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रामजन्म यादव ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed