फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three accused of robbery from bullion trader arrested from Haryana

Jaunpur News: सराफा कारोबारी से लूट के तीन आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery from bullion trader arrested from Haryana
28 जुलाई को बरसठी थना क्षेत्र के भैसहा गांव के पास सराफा कारोबारी को गोली मारकर की गई लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त की गई बाइक और लूटे गए आभूषण, नकदी भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी मोहनलाल सेठ के दोनों पुत्र मनोज (22) और विनोद (20) बरसठी के हनुमान नगर बारी गांव में आभूषण की दुकान चलाते हैं। 28 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे दोनों भाई दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। मीरगंज सीमा से सटकर बरसठी के भैसहा पेट्रोल पंप के पास पीछे से तीन बाइक सवार ओवरटेक करके पीछे बैठै विनोद सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया और मनोज बाल-बाल बच गए। जब तक मनोज शोर मचाता, तब तक लुटेरे बाइक और आभूषण से भरा बैग लेकर बरसठी बाजार की तरफ चले गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने तीन टीमें गठित की थी। उसके बाद पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जांच करके लूट के सामान सहित फरीदाबाद हरियाणा से स्थानीय पुलिस (थाना डबुआ जनपद फरीदाबाद) की मदद से गिरफ्तार किया गया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में आरोपी सूरज गौतम निवासी महुआरी थाना बरसठी, राजकुमार सिंह निवासी अल्लापुर थाना मछलीशहर व असलम निवासी करौरा थाना मछलीशहर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed