फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Third installment of Rs 3.50 crore received for beautification of the park

Jaunpur News: पार्क के सुंदरीकरण के लिए 3.50 करोड़ की मिली तीसरी किस्त

Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Third installment of Rs 3.50 crore received for beautification of the park
जौनपुर। वन विहार रोड के समीप चांदपुर वार्ड में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क व चौरा माता मंदिर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिसमें कुल छह करोड़ 81 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिसकी तीसरी किस्त तीन करोड़ 50 लाख रुपये शासन की ओर से जारी कर दी गई है। जनवरी 2026 तक सभी कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय की गई है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का अब दिन बहुरने वाला है। पार्क और पार्क में स्थित चौरा माता मंदिर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है जिससे शहर से लेकर चांदपुर वार्ड समेत ग्राम पंचायत शिवापार, मिरदाचक, लखनी पट्टी, कन्हई पट्टी आदि गांव के करीब 20 हजार आबादी के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

लोग यहां सुबह शाम टहलने के साथ ही चौरा माता का दर्शन पूजन कर अपनी सुविधा के अनुसार कुछ देर के लिए रूक भी सकते हैं। जिसके लिए दो तल का मल्टीपल हाल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हाल में पंखे व कुर्सियाें की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पार्क के किनारे इंटर लॉकिंग, बाउंड्रीवॉल आरसीसी गेट, छायादार वृक्ष होंगे। इसके लिए शासन की ओर से छह करोड 81 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली है।

इसमें पहली किस्त 75 हजार, दूसरी किस्त दो करोड, तीसरी किस्त तीन करोड़ 50 लाख का बजट आवंटित कर दिया गया है। जनवरी 2026 तक सभी कार्य पूर्ण कराए जाने का समय सीमा तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed