फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took out 68 thousand rupees when they got hold of ATM card

Jaunpur News: एटीएम कार्ड लगा हाथ तो उचक्कों ने निकाले 68 हजार रुपये

Sat, 19 Aug 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves took out 68 thousand rupees when they got hold of ATM card
मछलीशहर नगर के बाईपास रोड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड लेकर उचक्कों ने खाते से 68594 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

छाछो गांव निवासी चंद्रजीत यादव का पुत्र वीरेंद्र शुक्रवार को घर से दो एटीएम कार्ड लेकर बूथ पर पहुंचा। वह बारी बारी से दोनों कार्ड मशीन में डालकर खाते का बैलेंस चेक कर कार्ड शर्ट की जेब में रख कर घर वापस आ गया। जब घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर 40 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया। वह अपनी जेब चेक किया तो कार्ड नहीं था। तत्काल स्टेट बैंक की मछलीशहर शाखा में आकर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया तब तक 28594 का भुगतान और हो चुका था। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। मामले में कोतवाल यजुवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। कस्बा इंचार्ज मुन्नीलाल कन्नौजिया द्वारा छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed