{"_id":"613f94468ebc3ece353ceaf6","slug":"thieves-took-away-cash-jewelry-from-two-houses-and-a-shop-jaunpur-news-vns611414830","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों व एक दुकान से नकदी, गहने उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों व एक दुकान से नकदी, गहने उठा ले गए चोर
विज्ञापन
अलग-अलग गांवों में रविवार की रात चोरी की घटनाएं हुईं। इस दौरान मकानों और दुकानों में ताला तोड़कर अथवा सेंध लगाकर चोर नकदी व कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ितों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई।
बक्शा: थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव निवासी हरिकांत उपाध्याय रविवार की रात अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ सोए हुए थे। चोरों ने पीछे से दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर सभी कमरों में छानबीन की और कमरों में मौजूद बैग, ट्राली बैग व अटैची तोड़कर जेवरात व नकदी चुरा ले गए। पीड़ित का कहना था कि चोर सोने की तीन चेन, हार, झाला, मांग टीका, पांच अंगूठी, चांदी की करधन, पायल व करीब 19 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
जलालपुर: थाना क्षेत्र के मठिया छातीडीह गांव में रविवार की रात खिड़की के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़े चोर आलमारी तोड़कर 25 हजार नकदी समेत कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित खेताऊ गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात चोर खिड़की के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। घर में रखी चाभी से आलमारी खोलकर उसका लाकर तोड़ दिए। इसके बाद उसमें रखे 25 हजार नकद, दो अंगूठी, एक पायल चोरी कर ले गए। इसी तल पर बहू व पत्नी सो रही थीं। चोर पत्नी के गले से चेन खींचेे तो वह जाग कर शोर मचाने लगीं। इस पर चोर कूद कर फरार हो गए। यहां से भागे चोर 500 मीटर दूर बदलू विश्वकर्मा के घर सो रही महिलाओं का पायल खोलने लगे, लेकिन उसके जागने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
गभीरन: खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी गांव निवासी सूर्यलाल मौर्या अपने घर से लगभग छह सौ मीटर दूर कमरा बनाकर किराने की दुकान चलाते हैं। सूर्यलाल रोज की तरह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दीवार में सेंध लगा देख सकते में आ गए। दुकान का ताला खोल भीतर पहुंचें तो वहां रखे नकद रुपये व कीमती सामान गायब मिले।