{"_id":"602bba858ebc3ee8fe118233","slug":"thieves-targeted-two-houses-in-jaunpur-stolen-jewelry-including-cash-jaunpur-news-vns574939127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी सहित लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी सहित लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
जौनपुर जिले में दो अलग स्थानों पर सोमवार रात ने घर को निशाना बनाया। दो घरों में घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों के गहने लेकर भाग गए। पहली घटना खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव की है। शौचालय के सहारे सीढ़ी से घर में प्रवेश कर चोरों ने चार हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। महिलाओं ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाया जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। वहीं मड़ियाहूं कोतवाली के भुभुवार गांव में चोरों ने नकदी सहित लाखों के गहने उठा ले गए।
कृष्णापुर गांव निवासी सचिन तिवारी देर शाम भोजन कर घर से दूर पाही पर सोने चले गए, जबकि घर के एक कमरे में उनकी दादी जय देवी व बुआ सोई थीं। आरोप है कि आधी रात बाद गांव के ही दो लोग चोरी की नियत से घर में घुस गए और बाक्स लेकर भागने लगे, तभी खटपट की आवाज सुनकर जय देवी की नींद खुल गई। जय देवी का आरोप है कि उसने गांव के ही दो लोगों को पहचान लिया। नाम लेकर शोर मचाई तो ग्रामीण जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के घर पहुंचकर उन्हें लाकर पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
वहीं दूसरी घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भुभुवार गांव निवासी गंगेश कुमार मिश्र के यहां की है। गंगेश ने बताया कि सोमवार रात चोर छत के रास्ते सीढ़ी से आंगन में उतरे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 35 हजार नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवर उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।