फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves targeted five houses, took away one million rupees of jewelery along with cash

Jaunpur News: पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत दस लाख जेवर ले गए

Fri, 15 Dec 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted five houses, took away one million rupees of jewelery along with cash
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के पांच घरों को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। घरों से नकदी सहित दस लाख रुपये से अधिक के आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक, चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव निवासी सुनील दुबे के घर बीती रात अज्ञात चोर घर के चार कमरे का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण व 15000 नकदी उठा ले गए। इसी गांव निवासी पूर्व प्रधान राय साहब सिंह के घर पर तीन कमरों का ताला तोड़कर घर में रखीं साड़ी व लाखों के आभूषण पर हाथ फेर दिया। मदापुर गांव निवासी राम नारायण सिंह के घर में घुस कर चार चेन, चार झुमके, छह अंगूठी, दो बाली 25 चांदी के सिक्का, एक छागल, दो पायल समेत पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण सहित नकदी उठा ले गए। दीपक सिंह के घर से चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed