फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves pelted bricks and stones at the young man

Jaunpur News: चोरों ने युवक पर चलाए ईंट-पत्थर

Thu, 10 Oct 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves pelted bricks and stones at the young man
करंजाकला। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के देवकली और सैदपुर गड़ऊर गांव से पशु चोर बुधवार को पिकअप पर लादकर तीन भैंस उठा ले गए। सैदपुर गड़ौर गांव में पूर्व अध्यापक धर्मनाथ चौहान की भैंस और उनकी पड़िया को घर से छोड़कर पिकअप में लाद रहे थे। इसी दौरान गांव से रामलीला देखकर जा रहे गुड्डू चौहान ने शोर मचाया तो चोरों ने ईंट-पत्थर से उस पर हमला कर दिया। एक भैंस पिकअप पर लादते वक्त ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ा तो पड़िया और भैंस छोड़कर फरार हो गए। देवकली गांव में शिवपूजन सरोज की एक भैंस और अशोक यादव की दो भैंस पिकअप पर लादकर फरार हो गए। पशुपालकों ने मामले की सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed