फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thief escaped from police station after dodging police in Jaunpur, overnight search

जौनपुर में पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा चोर, रातभर चली खोजबीन

Tue, 16 Feb 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Thief escaped from police station after dodging police in Jaunpur, overnight search
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर थाने से सोमवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस को चकमा देकर चोर फरार हो गया। जानकारी होने के बाद पुलिस चोर की पूरी रात तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात एक चोर को पकड़ कर थाने में बंद किया था। चोर सोमवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर निकला, इसके बाद वहां से भाग गया। उसे रोडवेज बस स्टैंड की ओर भागता देख पुलिस कर्मियों ने पीछा किया, लेकिन जब तक पुलिस उसे दबोच पाती, वह रोडवेज बस स्टैंड की बाउंड्री लांघ कर कब्रिस्तान होते हुए फरार हो गया। पुलिस पूरी रात चोर की तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed