फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   They offered namaz, hugged each other and said- Eid Mubarak...

Jaunpur News: नमाज अदा की, गले मिले और बोले-ईद मुबारक...

Tue, 01 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
They offered namaz, hugged each other and said- Eid Mubarak...
जौनपुर। जिले में सोमवार को ईद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। मौलानाओं ने देश की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ कराई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर त्योहार की बधाई दी। इस दौरान एसपी डाॅ. कौस्तुभ के नेतृत्व में सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित सबसे बड़ी ईदगाह शाही ईदगाह में सुबह 9.15 बजे नमाज अदा की गई। लोगों ने मुल्क में अमन व तरक्की के लिए दुआ मांगी। इसके अलावा सुन्नी समुदाय ने लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद, खानकाह रशीदिया, मदीना मस्जिद, आलम मस्जिद, जामा मस्जिद बल्लौच टोला, हकीमी मस्जिद, नवाब साहिब अहाता मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। शिया समुदाय के दूसरे वर्ग की नमाज हुसैनिया नकी फाटक में हुई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारक बाद दी। मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने मुल्क को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

मछलीशहर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, कर्बला सहित नगर की नौ मस्जिदों में पेशे इमाम ने नमाज अदा कराई। मड़ियाहूं : इमाम मौलाना जमीरउद्दीन ने शाही ईदगाह में 8 बजे नमाज अदा कराई। दूसरी नमाज शाही जामा मस्जिद में 8.30 बजे मौलाना फहीम ने कराई। सिंगरामऊ : ईद की नमाज के बाद मौलवी इस्लाम, मौलवी अबू बकर के नेतृत्व में मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बहरीपुर स्थित ईदगाह मल्लूपुर में ईद की नमाज पढ़ी गई। खेतासराय : ईदगाह और मस्जिदों में दो रकात शुक्राने की नमाज अदा करके ईद मनाई गई। शाही ईदगाह खेतासराय में सुबह 7.45 बजे नमाज अदा की गई। गौराबादशाहपुर : कस्बे के गौरा ईदगाह में हाफिज आमिर, कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में हाफिज मोहम्मद अशहद, बंजारेपुर के मस्जिद तैयबा में हाफिज तालिब, जामा मस्जिद में हाफिज मो. उमर ने नमाज अदा कराई। बमैला स्थित मस्जिद इमामिया में मौलाना सैयद मो. जुहेर रिजवी ने ईद की नमाज अदा कराई। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित ईदगाह व नगर सहित आसपास के मस्ज़िदों में नमाज अदा की ई। किया गया। ईदगाह पर कार्यक्रम अंजुमन सदर तहसीमुल हक बन्ने की देखरेख में हुआ। शाहगंज : पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद, नजीराबाद स्थित मस्जिद शाहिद रिजवान,इराकियाना स्थित पुराना मरकज, शाहपंजा स्थित मस्जिद बागे फिरदौस, मस्जिद बारादरी, हमजा मस्जिद भांदी, पीर साहब मस्जिद भांदी में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सेवई का स्टॉल लगाया

जलालपुर । क्षेत्र में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य व उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को विशेष पहल की। जलालपुर के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू आदि ने क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के पास स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने सेवई वितरण स्टॉल लगाया। ईद की नमाज अदा कर लौट रहे लोगों को सेवई परोसी गई। कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने सेवई खाई। इस मौके पर आनंद मोदनवाल, अमित गुप्ता, अवधेश मौर्य, गणेश आदि मौजूद रहे।


---------



ईद की खबर में इनसेट



नए परिधान में दिखे बच्चे और बड़े


ईद पर सुबह से ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बूढ़े, बच्चे या जवान नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने पहुंचे। उधर, घरों में महिलाओं ने भी नए वस्त्र पहनकर नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआएं मांगी।



---------



फिजा में घुली सेवईं की मिठास



ईद पर खास बनने वाले सेवाईं की मिठास हर घर में मिली। सभी के यहां अलग-अलग तरीके से सेवाईं के अलावा पकौड़े, पापड़, चिप्स, दही बड़े, विभिन्न प्रकार की नमकीन व कई प्रकार के अन्य व्यंजनों से मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों में ईदी पाने और मेले में खरीदारी का उत्साह रहा।




--------

डीएम ने ईद पर व्यवस्था का लिया जायजा

जौनपुर। ईद के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शाही ईदगाह पहुंचकर यातायात व्यवस्था, साफ सफाई, कानून व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों कोईद की बधाई दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed