फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be no shortage of water in Holi, there will be supply three times

Jaunpur News: होली में नहीं होगी पानी की किल्लत, तीन बार होगी आपूर्ति

Sun, 24 Mar 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water in Holi, there will be supply three times
जौनपुर। इस बार होली पर शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी। जल कल विभाग ने लोगों को होली पर उपहार देते हुए तीन बार जलापूर्ति का निर्णय लिया गया है। सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी पानी की सप्लाई होगी। जो प्रतिदिन की अपेक्षा 18.28 एमएलडी अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर सुबह रंग खेलने के बाद पानी की जरूरत पड़ती है। त्योहार पर पानी की अधिक मांग और लोगों की सहूलियत के लिए जलकल विभाग 25 मार्च को तीन बार पानी की आपूर्ति करेगा। अभी तक सुबह-शाम 36 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन होली पर 18.28 एमएलडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी। यानी कुल 54.288 एमएलडी पानी नगर वासियों को मिलेगा। सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


इस समय होगी जलापूर्ति
होली में नगरवासियों को पानी की दिक्कत न हो इसके लिए 18 बड़े नलकूप, 96 मिनी नलकूप से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए 25 मार्च को सुबह पांच बजे से दिन में 10 बजे तक, दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में होली पर 25 मार्च को सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। त्योहार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लोगों को पानी की कमी न पड़े, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed