फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be ease in visiting Maihar Devi, two trains will get stoppage

Jaunpur News: मैहर देवी दर्शन में होगी आसानी, दो ट्रेनों को मिलेगा स्टॉपेज

Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There will be ease in visiting Maihar Devi, two trains will get stoppage
जौनपुर। रेलवे ने चैत नवरात्र पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैहर रेलवे स्टेशन पर गोदान व ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अपडाउन का स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का 30 मार्च से 11 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव होगा। इससे जौनपुर के श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 मार्च से 11 अप्रैल तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03.15 बजे पहुंचकर 03.20 बजे छूटेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 मार्च से 10 अप्रैल तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, मैहर स्टेशन पर 03.15 बजे पहुंचकर 03.20 बजे छूटेगी । गोरखपुर से 30 मार्च से 11 अप्रैल तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 8.25 बजे पहुंचकर 8.30 बजे छूटेगी। छपरा से 31 मार्च से 12 अप्रैल तक चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 8.25 बजे पहुंचकर 8.30 बजे छूटेगी। सूरत से 30 मार्च से 11 अप्रैल 2025 तक चलने वाली 19045 सूरत-छपरा (ताप्ती गंगा) एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 02.30 बजे पहुंचकर 02.35 बजे छूटेगी। छपरा से 30 मार्च से 12 अप्रैल 2025 तक चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस, मैहर स्टेशन पर 22.45 बजे पहुंचकर 22.50 बजे छूटेगी। ट्रेनों के ठहराव से जौनपुर के श्रद्धालुओं को भी मैहर धाम में दर्शन-पूजन के लिए राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed